फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women busy with Karwa Chauth preparations; markets see a surge in activity.

Kaithal News: करवा चौथ की तैयारियों में जुटीं महिलाएं, बाजारों में बढ़ी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women busy with Karwa Chauth preparations; markets see a surge in activity.
शालिनी
राहुल कथुरिया
विज्ञापन

सीवन। सुहागिन महिलाओं के प्रमुख पर्व करवा चौथ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में पूजा की थाली, करवे, छलनी, मेहंदी, बिंदी, आभूषण और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी हो रही है।
त्योहार नजदीक आने के साथ बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। महिलाओं रेखा, पूनम, कविता, अंजू, सीमा, रितु, पूजा, नेहा, सविता और किरण ने बताया कि करवा चौथ उनके लिए आस्था और पारिवारिक प्रेम से जुड़ा विशेष पर्व है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। घरों में पूजा की तैयारियां की जाती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ पर सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करने की परंपरा है। इसके बाद महिलाएं दिनभर व्रत रखती हैं। शाम को पूजा-अर्चना और कथा सुनने के बाद चंद्रमा के दर्शन किए जाते हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। महिलाएं मेहंदी लगवाने, पारंपरिक परिधान पहनने और पूजा की थाली सजाने को लेकर उत्साहित हैं। कई जगह महिलाएं एकत्र होकर करवा चौथ की कथा सुनती हैं और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित रोहित शर्मा ने बताया कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्व है। महिलाएं पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखती हैं। व्रत में श्रद्धा, संयम और अच्छे विचारों का विशेष महत्व है।

---
व्रत को लेकर उत्साह : शालिनी
शालिनी ने कहा कि करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखती हैं। त्योहार को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। बाजारों में पूजा सामग्री और शृंगार के सामान की खरीदारी भी शुरू हो गई है।

सोलह शृंगार की तैयारी : नीलम
नीलम बंसल ने कहा कि करवा चौथ पर महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर सोलह शृंगार करती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं। इस त्योहार को लेकर घरों में तैयारियां चल रही हैं। महिलाएं पूजा की थाली, करवा, छलनी, मेहंदी और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं।

शालिनी

शालिनी

शालिनी

शालिनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed