फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women are taking charge of municipalities

Kaithal News: महिलाएं संभाल रहीं नगर पालिकाओं की कमान

Tue, 26 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 26 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Women are taking charge of municipalities
49 कैथल। नगर पालिका पूंडरी की अध्यक्ष बबली गोस्वामी। स्वयं
यह भी जानें...
विज्ञापन


महिला समानता दिवस हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है, जो 1920 में अमेरिका में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाले 19वें संशोधन के अनुसमर्थन की याद दिलाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों और लैंगिक समानता के लिए हो रहे निरंतर प्रयासों का जश्न मनाता है और शिक्षा, रोजगार, और जीवन के हर क्षेत्र में समान अधिकारों की वकालत जारी रखने के लिए प्रेरित करता है। यह केवल अतीत का उत्सव नहीं है, बल्कि लैंगिक समानता की दिशा में हुई प्रगति पर प्रकाश डालता है और भविष्य में शिक्षा, रोजगार, और अन्य सभी क्षेत्रों में समान अधिकारों की मांग को जारी रखने का आह्वान करता है।

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। महिला समानता दिवस 26 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन के मौके पर जिले की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा।

वर्तमान में जिले की कुल छह नगर पालिकाओं में से चार की बागडोर महिलाएं संभाल रही हैं। हाल ही में तीन नगर पालिकाओं में हुए चुनावों में से दो नगर पालिकाओं—सीवन और पूंडरी—में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहे। दोनों ही स्थानों पर निर्दलीय महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करते हुए राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी और सत्ता की कुर्सी पर काबिज हो गईं।
विज्ञापन


इससे पहले चीका नगर पालिका की डॉ. रेखा और कैथल नगर परिषद की भाजपा नेता सुरभि गर्ग पहले ही जनता की सेवा में सक्रिय हैं।

सुरभि गर्ग भाजपा की जिला उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं, चीका नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. रेखा ने हाल ही में जजपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

पूंडरी नगर पालिकाध्यक्ष बबली गोस्वामी

पूंडरी की अध्यक्ष बबली गोस्वामी राजनीति में नया नाम हैं। उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही और न ही उनके पति राकेश गोस्वामी ने कभी चुनाव लड़ा। पूंडरी में जातिगत समीकरण हमेशा सैनी और रोड समाज के इर्द-गिर्द घूमते रहे हैं, लेकिन इस बार सीट बीसी-बी वर्ग के लिए आरक्षित होने पर वह मैदान में आईं और अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचीं। एमए हिंदी तक शिक्षित बबली की छवि साफ-सुथरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवन नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी

इसी तरह सीवन नगर पालिका की अध्यक्ष हेमलता सैनी की पृष्ठभूमि भी राजनीति से दूर रही है। हालांकि उनके पति संदीप सैनी सक्रिय राजनीति में जुड़े रहे हैं, लेकिन किसी दल के कार्यकर्ता नहीं थे। हेमलता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और कड़े मुकाबले में मात्र 263 मतों से जीत हासिल की। उनका यह प्रदर्शन महिला नेतृत्व की नई मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।


तीन साल से नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग

कैथल नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग भाजपा की सक्रिय नेता हैं। वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंने लगभग 30 हजार मतों से बड़ी जीत दर्ज की थी। तीन वर्षों से वह नगर परिषद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनके कार्यकाल में अब तक करीब 28 कॉलोनियों को अवैध से वैध घोषित किया जा चुका है। वहीं, शहर की कई कॉलोनियों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं।

49 कैथल। नगर पालिका पूंडरी की अध्यक्ष बबली गोस्वामी। स्वयं

49 कैथल। नगर पालिका पूंडरी की अध्यक्ष बबली गोस्वामी। स्वयं

49 कैथल। नगर पालिका पूंडरी की अध्यक्ष बबली गोस्वामी। स्वयं

49 कैथल। नगर पालिका पूंडरी की अध्यक्ष बबली गोस्वामी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed