{"_id":"670ee2c027d5dab2bd0965c4","slug":"women-are-also-liking-sarees-along-with-lehenga-kaithal-news-c-18-1-knl1004-499845-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लहंगे के साथ साड़ियां भी महिलाओं को खूब आ रहीं पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लहंगे के साथ साड़ियां भी महिलाओं को खूब आ रहीं पसंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इस बार 20 अक्तूबर को करवा चौथ का पर्व है। कपड़ा बाजार में इस बार गुजराती लहंगे की अधिक मांग है। इसके चलते हर दुकान पर अब हर दिन पांच से छह लहंगे बिक रहे हैं। इसके साथ ही साड़ियां भी महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। इनका दाम 1200 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक का है। इसके साथ ही लहंगा भी दो हजार रुपये से शुरू होकर पांच हजार रुपये तक है।
करवा चौथ पर्व के नजदीक आते ही कपड़ा शोरूम में भी नई आइटम आना शुरू हो गई हैं। दुकानदारों का कहना है इस बार सामान्य दाम होने के चलते महिलाओं को खरीदारी में परेशानी नहीं आ रही है। उनकी आस है कि इस बार त्योहार अच्छी कमाई वाले निकलेंगे।
मेन बाजार स्थित कपड़ा शोरूम के संचालक साहिल सैनी ने बताया कि करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार में रौनक है। इस बार दाम सामान्य होने चलते ग्राहक काफी संतुष्ट है। उम्मीद है कि इस बार अच्छा कारोबार होने की उन्हें उम्मीद। कपड़ा व्यापारी तिलक राम ने बताया कि करवा चौथ पर्व को लेकर इस बार गुजराती लहंगे की अधिक मांग है। इस कारण गुजरात से आने वाले कपड़े की मांग में 10 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं को यह लहंगे दो हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक का लहंगा मिल रहा है।