फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman killed, two injured in tractor-trolley and car collision

बालाजी धाम से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, two injured in tractor-trolley and car collision
बालाजी धाम से घर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-2 अर्बन स्टेट कुरुक्षेत्र निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 20 अक्तूबर को वह अपनी गाड़ी में अपने साला नरेंद्र व दूसरी गाड़ी में मनोज निवासी ब्राह्मण माजरा करनाल व गांव पबनावा निवासी विजय के साथ मेहंदीपुर बाला जी धाम गए हुए थे। 23 अक्तूबर को सभी गाड़ी में सवार होकर वापस आ रहे थे। जैसे ही वे करीब 7.00 बजे ढांड से कुरुक्षेत्र रोड एमएस कमल राइस मिल के नजदीक पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक मोड़ दिया, जिससे एक कार टकरा गई। वहीं पीछे आ रही कार भी आगे वाली कार से टकरा गई। हादसे में विजय, मनोज, इसरो देवी चोटिल हो गए। घायल महिला को जिला अस्पताल कैथल व विजय, मनोज को कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। उसके बाद महिला इसरो देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed