फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman harassed for dowry, case against four

Kaithal News: महिला को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, चार पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Woman harassed for dowry, case against four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की एक कॉलोनी में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इस मामले में पुलिस ने महिला ने पति, सास, ससुर और नंनद पर केस दर्ज कर लिया है। थाना शहर शिकायत देकर जींद की एक कस्बा निवासी महिला ने बताया कि वर्तमान में वह कैथल की एक कॉलोनी में रह रही है। उसकी शादी 10 नवंबर 2014 को टोहाना के एक मैरिज पैलेस में औंकार के साथ हुई थी।
उस दिन उसके भाई राहुल उर्फ बिटटू की भी शादी हुई थी। उसके पिता की मृत्यु काफी साल पहले हो चुकी थी। शादी माता ने की थी। शादी में लगभग छह लाख रुपये खर्च कर दहेज का सामान दिया। महिला ने बताया कि उसका पति बिहार के पटना में सिविल इंजीनियर है। पहली बार ससुराल पहुंचने पर सास और ननद ने उसे खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

पति, सास और ननद अपने लिए सोने के गहनों की मांग करने लगे। पीड़ित महिला ने पति पर अवैध संबंध का आरोप भी लगाया है। पति पर शराब पीकर हिंसा करने का भी आरोप है। उसके पास एक बेटा व एक बेटी भी है। दोनों के जन्म के बाद माता ने काफी सामान दिया। इसके बावजूद आरोपियों की मांग बढ़ने लगी। वे स्विफ्ट गाड़ी की मांग पर अड़े रहे और परेशान किया। मामले के जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति औंकार सिंह, ससुर रामपाल, सास रामदेई और ननद सुनीता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed