फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman farmer Gurjit Kaur was honored at a state-level ceremony for adopting natural farming.

Kaithal News: प्राकृतिक खेती अपनाने पर महिला किसान गुरजीत कौर को राज्य स्तरीय समारोह में किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman farmer Gurjit Kaur was honored at a state-level ceremony for adopting natural farming.
महिला किसान गुरजीत कौर को सम्मानित करते हुए। स्वयं
सीवन। प्राकृतिक खेती को अपनाकर दूसरी महिला किसानों के लिए मिसाल पेश करने वाली ब्लाक सीवन के गांव उमेदपुर की प्रगतिशील किसान गुरजीत कौर को महिला किसान दिवस पर सम्मानित किया गया। 15 अक्तूबर को जींद में आयोजित राज्य स्तरीय महिला किसान दिवस समारोह में उन्हें प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और अन्य किसानों को प्रेरित करने के लिए सम्मान प्रदान किया गया। गुरजीत कौर कैथल जिले के सीवन ब्लॉक के गांव उमेदपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने खेतों में रासायनिक खादों और कीटनाशकों का इस्तेमाल बंद कर प्राकृतिक विधियों से फसल उत्पादन करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उनके इस प्रयास को खेती में वैकल्पिक पद्धतियों को बढ़ावा देने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समारोह में गुरजीत कौर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राकृतिक खेती के प्रति उनकी रुचि और प्रयास अन्य किसानों को भी खेती के ऐसे तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, जिनसे रासायनिक पदार्थों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है।

महिला किसान गुरजीत कौर को सम्मानित करते हुए। स्वयं

महिला किसान गुरजीत कौर को सम्मानित करते हुए। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed