फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman duped of Rs 40,000 on pretext of job offer

Kaithal News: महिला को नौकरी का झांसा देकर 40 हजार रुपये ठगे

Tue, 18 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 40,000 on pretext of job offer
कैथल। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अज्ञात आरोपियों द्वारा एक महिला से 40 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को आश्वासन दिया कि उसके खाते में हर महीने 15 हजार रुपये सैलरी आएगी और इसी भरोसे पर उसका बैंक खाता भी खुलवाया गया। बाद में की गई जमा रकम आरोपी निकालकर ले गए।
विज्ञापन

भगत सिंह कॉलोनी निवासी कविता ने साइबर थाना कैथल में शिकायत दी कि 30 मई 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे कॉल कर प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही। आरोपी ने बैंक खाता खुलवाकर उससे संबंधित सभी विवरण ले लिए। इसके बाद महिला ने अलग-अलग समय में अपने खाते में 40 हजार रुपये जमा कराए, जो आरोपियों ने निकाल लिए।
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि खाते से पैसे कटने के मैसेज आने पर उसे धोखाधड़ी का पता चला।साइबर थाना एसएचओ शुभ्रांशु ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed