{"_id":"6862e793aa0efce35f0471d5","slug":"woman-beaten-up-after-entering-home-case-registered-kaithal-news-c-18-1-knl1004-681622-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, केस दर्ज
Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव सिनध में कुछ लोगों ने एक महिला पर घर में घुसकर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता सुनील देवी ने कलायत थाने में शिकायत दी है कि 28 जून की शाम करीब 7 बजे गांव के ही शमशेर, आशु, अमन, महेंद्र, जॉनी, सावन, सोहनलाल, अमल, पवन, संदीप, अशोक, नूर, सुमन, मीरा और बोचली उसके घर में घुसे और डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
चार शराब तस्करों को किया काबू
कैथल। पुलिस ने चार अलग-अलग कार्रवाइयों में 84.25 बोतल अवैध शराब बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया। सीआईए-वन पुलिस ने ककहेड़ी रोड पर कांगथली निवासी गुरतेज उर्फ काला को 20.25 बोतल हथकढ़ी शराब सहित पकड़ा। कलायत पुलिस ने कुराड़ निवासी सुखदेव से 30 बोतल, थाना शहर पुलिस ने बंदराना निवासी सुभाष चंद्र से 16 बोतल और सतपाल से 18 बोतल देसी शराब बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद