{"_id":"6758a77fe66d4b6b75075ac4","slug":"withdraw-money-by-stealing-credit-card-details-kaithal-news-c-18-1-knl1004-537304-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्रेडिट कार्ड की डिटेल चोरी कर निकाले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्रेडिट कार्ड की डिटेल चोरी कर निकाले रुपये
Wed, 11 Dec 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। डिटेल चोरी करके अज्ञात आरोपी ने एक महिला के क्रेडिट कार्ड से दो लाख 32 हजार 847 रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव थेह नेवल निवासी रीना देवी ने साइबर थाना में शिकायत दी कि उसके पास एक निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 11 अगस्त को उसके माेबाइल पर मैसेज आया, जिसमें उसके कार्ड से दो लाख 32 हजार 847 रुपये कटे हुए थे। उसने बैंक जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसके क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स चोरी करके यह ठगी की है। थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर
दी है। संवाद
विज्ञापन
दी है। संवाद