फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   With willpower, you can give up drug addiction: SP

Kaithal News: इच्छाशक्ति से छोड़ सकते हैं नशे की लत ः एसपी

Tue, 13 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
With willpower, you can give up drug addiction: SP

विज्ञापन
कैथल। नशा मुक्त अभियान के तहत कैथल पुलिस लगातार प्रयासरत है। एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार पुलिस टीम आमजन के बीच में जाकर नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए नशा ना करने बारे जागरूक कर रही है। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि संसार में कई प्रकार के नशे होते हैं।

कोई सुंदरता का नशा, धन का नशा, ताकत का नशा, सत्ता का नशा है, पद का नशा, शराब व अन्य प्रकार की ड्रग्स का नशा आदि। ये नशे मनुष्य को कुमार्ग पर ले जाने वाले होते हैं। नशे सहित सामाजिक बुराइयों को दृढ़ संकल्प एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से छोड़ा जा सकता हैं।
विज्ञापन


सभी युवा अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, युवा सही दिशा में मेहनत करके अपने चरित्र को गढ़ेंगे तो हम सभी मिलकर एक सभ्य समाज का निर्माण करने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा अपने चरित्र को अच्छे से गढ़कर खुद के जीवन को संवार भी सकते हैं और बुराइयों में फंस कर अपने जीवन को खराब दिशा में भी ले जा सकते हैं। युवा स्वयं भी नशे से बचें और अपने आस-पास यदि नशे से जुड़ी कोई गतिविधि देखें तो अपने अभिभावकों व अध्यापकों को सूचना दें।


यदि आपको कोई भी व्यक्ति नशा ऑफर करें तो ना कहने की आदत डालें। बुराइयों को न कहना अपने जीवन का नियम बना लें तो कोई सामाजिक बुराई की लत आपको नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य युवाओं पर टिका होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed