फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   With strong determination, an oath was taken to make the country and society drug free.

Kaithal News: दृढ़ निश्चय के साथ देश व समाज को नशा मुक्त बनाने की दिलवाई शपथ

Tue, 13 Aug 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
With strong determination, an oath was taken to make the country and society drug free.

विज्ञापन
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब, एंटी तंबाकू सेल व उन्नत भारत क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह, पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर एक जागरूकता रैली भी निकाली। इस वर्ष का थीम विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र रहा।

इस कार्यक्रम का आयोजन यूथ अगेंस्ट ड्रग्स की संयोजिका सुदेश व उन्नत भारत क्लब के संयोजक विक्रम कुमार के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत शपथ समारोह से की। विद्यार्थियों व स्टाफ ने शपथ ली कि हम दृढ़ निश्चय के साथ देश व समाज को नशा मुक्त बनाएंगे। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य राममेहर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में जागृति लाओ नशे को दूर भगाओ, विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र व नशा एक अभिशाप है आदि नारे गूंजे। प्राचार्य ने कहा कि हमें अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करना है, ताकि हम नशे से देश व समाज को दूर कर सकें। इस कार्यक्रम में दीपक कुमार, रविंद्र कुमार, नॉन टीचिंग स्टाफ नरेंद्र कुमार, दीपक व प्रवीण व राजरानी का सक्रिय योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed