फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wires will be replaced after repairing transformers

Kaithal News: ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर बदले जाएंगे तार

Sat, 30 Mar 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wires will be replaced after repairing transformers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नवरात्र अभी शुरू नहीं हुए लेकिन गर्मी बढ़ने लगी है। यह देखकर बिजली निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इनके तहत अब निगम की ओर से अगले एक महीने तक प्रतिदिन शहर में बिजली के तार व ट्रांसफार्मर की नियमित मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही जिन इलाकों में तार जल या खराब हो चुके हैं, वहां पर निगम ने तार बदलने का कार्य भी शुरू कर दिया है। फिलहाल पुराना शहर सहित मुख्य मार्ग के इलाकों में काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि अक्सर देखने को मिलता है कि गर्मी के मौसम में अप्रैल महीने से ही बिजली के अघोषित कट लगने शुरू हो जाते हैं। यह अघोषित कट बिजली के तार व ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण लगते हैं, लेकिन इस बार इन अघोषित कट बंद करने के उद्देश्य से ही निगम की ओर से मरम्मत की कवायद शुरू की गई है। जर्जर तारों को भी बदला जाएगा।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 34 डिग्री पार पहुंचा ः मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इस स्थिति में अब अप्रैल के पहले सप्ताह से भीषण गर्मी की शुरूआत होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जिले का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 20 से 22 डिग्री तक रह रहा है। ऐसे में आने वाले समय में बिजली का संकट भी शहर में गहरा सकता है। इसलिए ही निगम लगातार मरम्मत के कार्य के तहत तार व ट्रांसफार्मरों को ठीक करने के लिए लगातार जुटा है। बढ़ती गर्मी देख बिजली के तार बदलने और ट्रांसफार्मर की मरम्मत और क्षमता बढ़ाई जा रही है। नियमित मरम्मत का कार्य लगातार एक महीने तक जारी रहेगा। वहीं, जहां पर निगम की ओर से मरम्मत की जाएगी, वहां पर संबंधित क्षेत्र के लोगों वहां के अधिकारी की ओर से एक दिन पहले सूचना दे दी जाएगी। जिससे क्षेत्र के लोग गर्मी के समय बिजली से संबंधित कार्य पहले से ही कर लें। - सोमबीर भलोठिया, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed