फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wine shop stock check everdyday

शराब के गोदामों के स्टॉक की होगी नियमित जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Wine shop stock check everdyday
कैथल। जिला के प्रशासनिक प्रभारी एवं आईजी हरदीप दून ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के सभी डीसी को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में शराब की किसी प्रकार की चोरी या स्मगलिंग नहीं होनी चाहिए। एल-1 और एल-13 के गोदामों को नियमित रूप से चैक किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ लगती पंजाब सीमा पर विशेष चौकसी होनी चाहिए। सभी डीसी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ एक विशेष टीम गठित की जाए। आईजी हरदीप दून, डीसी सुजान सिंह, एसपी शशांक कुमार सावन ने समीक्षा करते हुए कहा कि लॉकडाउन-3 में शराब के ठेकों को सशर्त खोलने की अनुमति दी गई है। जिले में 54 स्थानों पर शराब की बिक्री शुरू की गई है। सभी स्थानों पर बैरिकेटिंग व पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

शराब की तस्करी व गोदामों के निरीक्षण के लिए कमेटियां गठित : डीसी
कैथल। डीसी सुजान सिंह ने कहा कि जिला में इंटरस्टेट अवैध शराब की तस्करी को रोकने तथा शराब के गोदामों के निरीक्षण के लिए सभी उपमंडल स्तर पर कमेटियां गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि कैथल उपमंडल में नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, निरीक्षक जयभगवान तथा ईएसआई भीम सिंह, गुहला उपमंडल के लिए नायब तहसीलदार विरेंद्र सिंह, एईटीओ अजीत सिंह तथा एएसआई अनिल कुमार, कलायत उपमंडल के लिए नायब तहसीलदार हरदेव सिंह, एईटीओ अजीत सिंह तथा एएसआई कुलबीर सिंह को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed