{"_id":"5eb19db08ebc3e906a2191b6","slug":"wine-shop-open-to-today-kaithal-news-knl30067797","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे शराब के ठेके, छतरी लेकर जाना होगा ठेके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे शराब के ठेके, छतरी लेकर जाना होगा ठेके पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। करीब 40 दिन से बंद शराब के सरकारी ठेके आज बुधवार से खुल जाएंगे। डीईटीसी डीएस माथुर ने कैथल जिले के ठेकेदारों की एक बैठक अपने कार्यालय में बुलाई और उन्हें सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के बारे जानकारी दी, जिससे उपस्थित ज्यादातर ठेकेदार सहमत नजर आए। माथुर ने बताया कि अब लॉकडाउन के बाद नए ठेकेदारों ने ठेके चालू करने से इंकार कर दिया और उनका कहना है कि सरकार उनकी लाइसेंस फीस कम करे और जो लॉकडाउन के कारण उनके ठेके जितने दिन तक बंद रहे हैं। वह समयसीमा अगले वर्ष में बढ़ाई जाए। सरकार ने निर्णय लिया है कि 6 मई से 14 तक सरकार ठेकेदारों से कोई लाइसेंस फीस नहीं लेगी और लाइसेंस फीस 15 मई से लागू होगी।
ये होंगे नियम
शराब खरीदने वाले को अपने साथ छतरी लानी होगी। ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे।
हर व्यक्ति को मास्क लगाना होगा।
ठेकेदार को ठेके पर सैनिटाइजर रखना होगा।
ठेके सुबह 9 से सायं 5 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
ये होंगे नियम
शराब खरीदने वाले को अपने साथ छतरी लानी होगी। ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे।
हर व्यक्ति को मास्क लगाना होगा।
ठेकेदार को ठेके पर सैनिटाइजर रखना होगा।
ठेके सुबह 9 से सायं 5 बजे तक खुलेंगे।