{"_id":"5df3de4b8ebc3e881b4c2920","slug":"wine-caught-kaithal-news-knl15070249","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 1150 पेटियों में से 55 हजार 200 पव्वे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 1150 पेटियों में से 55 हजार 200 पव्वे बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। नेशनल हाईवे पर गांव खरक पांडवा के निकट पुलिस ने छापा मार कर एक से अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। जिसमें 1150 पेटियों में 55 हजार 200 पव्वे लोड किए गए थे। पुलिस ने शराब सहित ट्रक को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह चौकी क्योड़क प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक को सूत्रों ने बताया कि पिहोवा की ओर से एक अवैध शराब लदा ट्रक नरवाना की साइड जाने वाला है। पुलिस ने इसी दौरान ट्रकों की निगरानी शुरू कर दी। एक ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने रोकने की बजाए भगा लिया। ट्रक भगाते हुए देखकर कलायत पुलिस थाना को अलर्ट किया गया। तो थाना प्रबंधक कलायत सबइंस्पेक्टर बिलासा राम की अगुवाई में एसआई रमेश व एएसआई जोगिंद्र की टीम ने तलाशी शुरू की। जहां बाद में पता चला कि खरक पांडवा के पास राधा स्वामी सत्संग घर के नजदीक तेज गति में भाग रहे एक ट्रक का टायर फटने कारण सड़क से उतर गया है। थाना कलायत पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर ट्रक की जांच की गई तो उसमें अंगेजी शराब लदी पाई गई। पुलिस द्वारा काबू किए ट्रक चालक वैशाखा निवासी मलोट (पंजाब) शराब के बारे कोई परमिट या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि चंडीगढ़ से लोड की गई अंग्रेजी शराब को वे तस्करी करके राजस्थान ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा गाड़ी में लदी 1150 पेटियों से 55 हजार 200 पव्वे (13800 बोतल) अंग्रेजी शराब जब्त कर ली।
आधा दर्जन मामलों में 6 काबू
कैथल। पुलिस द्वारा अलग-अलग आधा दर्जन मामलों में 6 आरोपी काबू किए हैं। उनके कब्जे से पुलिस द्वारा 59 बोतल, 30 अद्दे तथा 87 पव्वे सहित 108 बोतल देशी व अंग्रेजी शराब बरामद करके जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना प्रबंधक सीवन इंस्पेक्टर जयवीर सिंह के नेतृत्व में पी एसआई रामलाल द्वारा अपनी टीम में ईएचसी महेंद्रपाल तथा होमगार्ड अनिल कुमार व संजय कुमार की टीम ने पटियाला पंजाब के गांव अलमपुर निवासी बुधराम को 16 बोतल, 20 अद्दे व 77 पव्वे देशी शराब तथा 3 बोतल 10 अद्दे व 10 पव्वे अंग्रेजी शराब सहित काबू किया।
एक अन्य मामले में थाना तितरम के हेडकांस्टेबल ने आरोपी महेंद्र निवासी सारन से 10 बोतल, थाना कलायत के सबइंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बड़सिकरी खुर्द से इसी गांव निवासी कुलदीप से 12 बोतल, एएसआई जोगिंद्र सिंह ने बडसिकरी कंला निवासी रुपचंद के कब्जे से 8 बोतल, थाना सदर पुलिस के एएसआई बलजीत सिंह ने गुहणा निवासी दलबीर के कब्जे से 10 बोतल तथा थाना पुंडरी पुलिस के एएसआई सुखपाल ने गांव भाणा निवासी सतबीर के कब्जे से 12 बोतल देशी शराब बरामद की है।