{"_id":"63f3da48af287080e605ea7b","slug":"will-welcome-if-congress-joins-third-front-sunaina-kaithal-news-c-18-1-35930-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस तीसरे मोर्चे में शामिल हो तो करेंगे स्वागत : सुनैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस तीसरे मोर्चे में शामिल हो तो करेंगे स्वागत : सुनैना
Tue, 21 Feb 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। इंडियन नेशनल लोकदल की 24 फरवरी से शुरू होने वाली परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार को लेकर सुनैना चौटाला ने गांव बालू में जन संवाद कर यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया। गांव बालू में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आईएनएलडी महंगाई, रोजगार, बुजुर्गों का सम्मान, शिक्षा स्तर जैसे मुद्दों पर चौ.अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 24 फरवरी से पुन्हाना के सिंगार गांव से होगी। कुरुक्षेत्र में 25 सितंबर को इसका समापन होगा। करीब सात महीने तक चलने वाली इस यात्रा में हरियाणा की सभी विधानसभाओं को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो वो बिजली-पानी को सस्ता करेंगे, कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल की जाएगी और बेरोजगारों को 21 हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे अपनी और से एक घोषणा और कर रही हैं कि यदि प्रदेश की जनता उनको सत्ता में बैठाती है तो 60 साल से कम उम्र की सभी महिलाओं को 11 सौ रुपए प्रतिमाह सहायता राशि दी जाएगी।
सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तीसरे मोर्चे का गठन किया जा रहा है। इससे पूर्व दिवंगत चौ.देवीलाल ने भी तीसरे मोर्चे का गठन किया था। अब बनने वाले तीसरे मोर्चे में यदि कांग्रेस पार्टी शामिल होना चाहे तो उसका स्वागत है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मेदांता में हुई लंबी मुलाकात पर बोलते हुए सुनैना ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीमार हैं और दोनों नेताओं की मुलाकात शिष्टाचार व नैतिकता के आधार पर थी। दीपेंद्र भी ओमप्रकाश चौटाला का पता लेने के लिए मेदांता में आते रहे हैं।