{"_id":"610068af8ebc3e6700090605","slug":"will-train-40-nurses-for-icu-and-kovid-care-kaithal-news-knl77973361","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की 40 नर्सों को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान देगा आईसीयू और कोविड केयर के लिए ट्रेनिंग, कैथल की 2 नर्सें शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की 40 नर्सों को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान देगा आईसीयू और कोविड केयर के लिए ट्रेनिंग, कैथल की 2 नर्सें शाम
विज्ञापन
5-कैथल। नर्स गुर किरण।
- फोटो : Kaithal
जितेंद्र पांचाल
कैथल। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान पंचकूला द्वारा प्रदेश की 40 नर्सों को आईसीयू और कोविड केयर के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें कैथल के जिला नागरिक अस्पताल में तैनात दो नर्सों के नाम भी शामिल है। यह ट्रेनिंग पंचकूला में 28 जुलाई से शुरू होगी और 30 जुलाई तक लगातार तीन दिन जारी रहेगी। इस दौरान नर्सों को आईसीयू और कोविड केयर सेंटर में नई मशीनों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें ज्यादा गंभीर मरीजों की देखरेख और दवाइयों के प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल में विभाग स्वास्थ्य प्रबंधों को और मजबूत करने में जुटा है। इसके तहत कैथल से गुरकिरण और मंजूबाला को ट्रेनिंग के लिए चयनित किया गया है। इनके अलावा दो-दो नर्सें फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी व पलवल से, तीन-तीन नर्सें झज्जर, करनाल, पानीपत, सिरसा, यमुनानगर, गुरुग्राम, हिसार, जींद व सोनीपत से और एक-एक नर्स नूंह व नारनौल से प्रशिक्षण में भाग लेंगी।
गौरतलब है कि कैथल नागरिक अस्पताल में इस समय 12 बेड के आईसीयू का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में विभाग को आईसीयू शुरू होते ही विशेष रूप से प्रशिक्षित नर्सों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी नर्सों की उपलब्धता से इंटेंसिव केयर यूनिट में आने वाले मरीजों की देखरेख और मशीनों को चलाने का कार्य भी बखूबी हो सकेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि विभाग द्वारा कोरोना काल में स्वास्थ्य प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए नर्सों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में इनके पास संस्थान से पत्र आया है। विभाग के निर्देशानुसार नर्सों को ट्रेनिंग लेने के लिए पंचकूला भेजा गया है।

16-कैथल। नर्स मंजू बाला।- फोटो : Kaithal