फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will motivate people by running a campaign for water conservation from tomorrow

Kaithal News: जल संरक्षण के लिए कल से अभियान चलाकर लोगों को करेंगे प्रेरित

Tue, 28 Jan 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Will motivate people by running a campaign for water conservation from tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जिले में पीआरआई व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों के लिए खंड स्तर पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 29 जनवरी से शुरू होने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जलसंरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

यह अभियान आगामी पांच मार्च तक चलाया जाना है। खंड स्तर पर होने वाले एकदिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सरपंचों, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के चार पंच सदस्यों, ग्राम सचिव व स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के नोडल अधिकारी/कार्यकारी अभियंता प्रशांत सिलवानिया ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जल जीवन मिशन जल का महत्व, पेयजल की उपलब्धता, जल संरक्षण, विश्व जल दिवस, जल की गुणवत्ता, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के अधिकारों और कर्तव्यों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत सिलवानिया ने बताया कि जिले में 29 जनवरी से 5 मार्च तक खंड स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की तैयारी है। इसके तहत सभी सरपंचों, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के चार पंच सदस्यों, ग्राम सचिव व स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण अभियान में तेजी लाना, आमजन को जल संरक्षण अभियान से जोड़ना है ताकि आने वाली पीढ़ी को जल संकट का सामना न करना पड़े।

जिला सलाहकार दीपक कुमार को खंड स्तर पर होने वाले एकदिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
एकदिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शेड्यूल
n पूंडरी खंड में 29 जनवरी 2025 को 25 सरपंचों, 100 पंचों, 17 ग्राम सचिवों व 25 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

n
ढांड खंड में 4 फरवरी को 27 सरपंचों, 108 पंचों, 17 ग्राम सचिवों व 27 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

n राजौंद खंड में 6 फरवरी को 24 सरपंचों, 100 पंचों, 16 ग्राम सचिवों व 24 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

n कलायत खंड में 10 फरवरी को 29 सरपंचों, 116 पंचों, 29 ग्राम सचिवों व 29 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

n
कैथल खंड में 17 फरवरी को 21 सरपंचों, 84 पंचों, 16 ग्राम सचिवों व 21 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

n
कैथल खंड में 18 फरवरी को 20 सरपंचों, 80 पंचों, 20 ग्राम सचिवों व 20 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

n
कैथल खंड में 19 फरवरी को 21 सरपंचों, 84 पंचों, 16 ग्राम सचिवों व 21 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

n
सीवन खंड में 24 फरवरी को 22 सरपंचों, 88 पंचों, 15 ग्राम सचिवों व 22 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

n
सीवन खंड में 25 फरवरी को 22 सरपंचों, 88 पंचों, 15 ग्राम सचिवों व 22 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

n गुहला खंड में 3 मार्च को 22 सरपंचों, 88 पंचों, 17 ग्राम सचिवों व 22 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

n गुहला खंड में 4 मार्च को 22 सरपंचों, 88 पंचों, 17 ग्राम सचिवों व 22 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

n गुहला खंड में 5 मार्च को 22 सरपंचों, 88 पंचों, 18 ग्राम सचिवों व 22 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed