फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   will identify tuberculosis patients by going home

घर जाकर करेंगे क्षय रोगियों की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
will identify tuberculosis patients by going home
ढांड। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक क्षय रोग को जड़ से समाप्त करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने एक कार्य योजना के तहत 31 अक्तूबर 2022 तक घर-घर जाकर क्षय रोगियों की पहचान कर उनका इलाज करवाना का निर्णय लिया है। जिसके लिए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा वर्कर इस कार्य को अंजाम देने के लिए दिनरात मेहनत करेंगी। प्रत्येक घर पर जाकर क्षय रोगियों की पहचान करके उन्हें जागरूक करेंगी कि अपना बलगम का टेस्ट करवाएं, ताकि रिपोर्ट पॉजिटिव अपने पर उनका सरकारी अस्पताल में फ्री में इलाज करवाया जा सके।
विज्ञापन

क्षय रोग के लक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि लगातार खांसी रहने व बलगम बनने से इस प्रकार के रोग के लक्षण होते है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही करनी चाहिए। बल्कि बेहिचक अपना टेस्ट करवाकर इलाज शुरू कर दें। जिससे समय रहते इस प्रकार की बीमारी पर काबू पाया जा सके। डॉ. रॉकी शर्मा ने कहा कि क्षय रोगियों के अलावा कुष्ट रोगियों की भी पहचान करें, ताकि उनका भी समय पर इलाज करवाया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा वर्करों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed