फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will give medicine to more than one lakh children

Kaithal News: एक लाख से अधिक बच्चों को देंगे दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Will give medicine to more than one lakh children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को तीन दिवसीय उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान व टीकाकरण कार्यक्रम के संबंध में उपायुक्त प्रशांत पंवार ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली। यह अभियान 10 दिसंबर से चलाया जाना है। इसके तहत एक लाख से ज्यादा बच्चों को दवा पिलाने की प्रशासन ने तैयारी की है।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में तीन दिवसीय उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 10 से 12 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत जिले में जीरो से पांच वर्ष तक की आयु के एक लाख छह हजार 857 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभियान की सभी तैयारी समय रहते पूरी कर ली जाए, ताकि अभियान को सफलतापूर्वक चलाया जा सके। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही आमजन का आह्वान किया कि सभी यह सुनिश्चित करें कि इस अभियान में कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक पीने से वंचित न रहे। उन्होंने ईंट भट्ठों व स्लम एरिया में छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु विशेष ध्यान देने तथा निर्माणाधीन स्थानों पर मौजूद श्रमिकों के बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सिविल सर्जन रेनू चावला ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 10 दिसंबर को विभाग की टीमों द्वारा निर्धारित पोलियो बूथों पर तथा 11 व 12 दिसंबर को घर-घर जाकर जीरो से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए 620 स्थाई बूथ, 48 मोबाइल टीमें, और 36 ट्रांजिट टीमें बनाई गई है। रोहतक यूनिट से सर्विलेंस चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविरल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार भारत वर्ष 2023 तक खसरा रुबेला उन्मूलन करने के लिए प्रतिबद्ध है।


इसके अलावा खसरा रुबेला उन्मूलन करवाने के लिए खसरा रुबेला वैक्सीन की कवरेज 95 प्रतिशत से अधिक तथा खसरा रुबेला सर्विलेंस को भी सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इस वर्ष अब तक खसरा रुबेला के 42 संभावित केस रिपोर्ट हुए हैं। जिला में खसरा रुबेला वैक्सीन की प्रथम डोज की कवरेज 92 प्रतिशत व द्वितीय डोज की कवरेज 87 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त बीसीजी वैक्सीनेशन के बारे में समीक्षा की।

इस मौके पर सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, जीएम रोडवेज अजय गर्ग, डॉ. संदीप जैन, आरपी बंसल, कार्यकारी अभियंता अरविंद रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed