फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wife dies in road accident, husband injured

सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wife dies in road accident, husband injured
पूंडरी-ढांड रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला का पति घायल हो गया। पुलिस ने पूंडरी थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव डुलियानी निवासी महाबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी शादी करीब 22 साल पहले सविता निवासी गुनियाना जिला करनाल के साथ हुई थी। उसके दो बेटे हैं। वह पत्नी के साथ मिलकर राजमिस्त्री का काम करता है। तीन जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन कृष्णा निवासी गांव छपरा शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र में उससे मिलने के लिए गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वे वापस अपने गांव आ रहे थे। जैसे ही वे गांव फरल के बस अड्डे के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। पीछे बैठी उसकी पत्नी उछल कर सिर के बल सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। गंभीर हालत में महिला सविता को जिला अस्पताल में रेफर किया गया। यहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया पुलिस ने शिकायत कर्ता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed