फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'Why children will come in such an environment, this is our inefficiency'

‘ऐसे वातावरण में क्यों आएंगे बच्चे, ये नालायकी है हमारी’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
'Why children will come in such an environment, this is our inefficiency'
जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गंदगी के ढेर और बदहाल सफाई व्यवस्था को देखकर डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने स्कूल प्रबंधन और विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के जलपान के आग्रह को भी यह कहते हुए नकार दिया कि इतने गंदे वातावरण में वे चाय नहीं पीएंगी, जब सफाई हो तब चाय पिला देना। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए डीसी बोलीं फिर कहते हैं कि सरकारी स्कूल में बच्चे नहीं आते। ऐसे वातावरण में क्यों आएंगे बच्चे, ये हमारी नालायकी है।
विज्ञापन

डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे स्कूल में निरीक्षण कर रहीं थीं। इससे पूर्व उन्होंने छात्राओं को ब्यूटी वेलनेस की किट भी बांटी। निरीक्षण के दौरान गंदगी देखकर डीसी ने अधिकारियों को फटकारते हुए कहा कि आपने स्कूल इतना गंदा रखा है कि वे ऐसे माहौल का कतई समर्थन नहीं करतीं। डीसी बोलीं, मैं अभी स्कूलों का निरीक्षण करूंगी, सारे स्कूलों में सफाई होनी चाहिए। बच्चों के लिए पूरे प्रबंध होने चाहिए। जिनमें पेयजल, शौचालय, शेड, मिड डे मिल का सही प्रबंध हो। अधिकारियों को लताड़ते हुए उन्होंने कहा कि ये क्या गंद मचा रखी है, इसमें बच्चे कैसे बैठेंगे, कैसे खाएंगे और कैसे पढ़ेंगे?
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जब वातावरण ही साफ नहीं है तो बच्चों की क्या को-ऑपरेशन होगी। डीसी ने कहा कि मैं एक बार फिर निरीक्षण करने आउंगी। स्कूल एकदम नीट व क्लीन चाहिए। उन्होंने डीपीसी को कड़े निर्देश दिए कि वे सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाकर उन्हें रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्कूल कक्ष, शौचालयों, रसोई और लैब का किया निरीक्षण
इस दौरान डीसी ने स्कूल में कमरों, शौचालयों, मिड डे मील की रसोई व लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। स्कूल के प्रधानाचार्य पवन धीमान ने कहा कि स्कूल में 1800 बच्चे हैं, लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी केवल एक है। दो महिला कर्मचारी हैं, जिनमें से एक माली और दूसरी पीओन है। पुरुष सफाई कर्मी सिर्फ एक है। पार्ट टाइम वाले कर्मचारी निर्धारित समय में इतना काम नहीं कर सकते, क्योंकि वे सिर्फ दो घंटे आते हैं। स्कूल में सफाई व्यवस्था इस कारण चरमराई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूल में सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed