{"_id":"57128d864f1c1b5b704a6adc","slug":"wheat-fire-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":" गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की फसल जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
गांव बात्ता में अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से 2 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। गेहूं की फसल में आग लगते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा आग पर काबू पाया गया। आग लगने से गांव बात्ता निवासी रोड़ा सिंह के 2 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि दोपहर करीब 11 बजे उसके खेत में अचानक आग लग गई। आग का पता चलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए तथा ट्रेक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक किसान की 2 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन