{"_id":"67ed95882acbe537b807dc81","slug":"wheat-did-not-arrive-in-any-market-on-the-second-day-as-well-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615839-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दूसरे दिन भी किसी मंडी में नहीं आया गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दूसरे दिन भी किसी मंडी में नहीं आया गेहूं
Thu, 03 Apr 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में गेहूं का सीजन शुरू हो गया है। बुधवार को दूसरे दिन भी जिले की किसी भी मंडी में गेहूं की आवक नहीं हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी 10 अप्रैल के बाद आवक हो सकती है। खरीद एजेंसियों की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं।
हालांकि अनाज मंडियों में भी काफी समस्याएं हैं। यदि इन्हें दूर नहीं किया गया तो सीजन में काफी दिक्कत आएंगी। नई अनाज मंडी में सड़कें उखड़ी हुई हैं, लेकिन आज तक भी इन्हें ठीक नहीं किया गया है। अगर बारिश हुई तो काफी दिक्कत सीजन के दौरान किसान व आढ़तियों को आएगी।
इसके साथ-साथ मंडी के बाहर वाली सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं, इनमें गेहूं से भरी ट्रालियों के पलटने का डर रहेगा। आढ़ती व किसानों ने बताया कि एक अप्रैल से सभी तैयारियां पूरी की जानी चाहिए ताकि सीजन के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न आए।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि गेहूं सीजन की शुरूआत हो गई है। अभी तक गेहूं की आवक नहीं हुई है। 10 अप्रैल के बाद गेहूं की आवक होने की उम्मीद है।
सरसों का उठान न होने पर आढ़तियों में रोष
राजौंद। अनाज मंडी राजौंद में पिछले तीन दिनों से सरसों का उठान न होने पर आढ़तियों में भारी रोष व्यक्त किया है।
आढ़तियों ने बताया कि लगभग 310 क्विंटल के करीब सरसों की खरीद हो चुकी है और तीन दिन से ट्रक में लोड करके ट्रक यही खड़ा कर दिया गया है।
आढ़तियों ने बताया कि इस बारे ठेकेदार से बात की गई तो उसने बताया कि जल्दी ही ट्रक को यहां रवाना करेंगे, लेकिन तीन दिन बीत गए हैं। अभी तक भी ट्रक सरसों से भरा हुआ मंडी में खड़ा है। जिससे किसानों के पैसे मिलने में भी देरी होगी और इसके साथ ही आढ़तियों को भी नुकसान होगा। नाराज आढ़तियों ने बताया की सरसों की खरीद जब ठीक हो रही है तो उठान भी जल्दी होना चाहिए ताकि किसानों को समय पर पैसे मिल सकें, क्योंकि पोर्टल पर चढ़ने पर ही किसानों के पैसे मिल पाते हैं। संवाद