{"_id":"67104d2721887bac01042cb4","slug":"went-to-karnal-to-take-medicine-lost-my-life-kaithal-news-c-18-1-knl1004-500702-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दवा लेने करनाल गया, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दवा लेने करनाल गया, गई जान
Thu, 17 Oct 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/करनाल। करनाल के सरकारी अस्पताल के सामने एक बाइक चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में उस पर सवार करीब 38 वर्षीय कैथल के युवक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महाबीर ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार सुबह 9:30 बजे वह सेक्टर-12 से ई-रिक्शा में सवारियां बैठाकर पुराने बस स्टैंड जा रहा था। जब वह सरकारी अस्पताल के सामने पहुंचा तो एक बाइक चालक ने उसकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया और सवारियां भी उसके नीचे दब गईं। चीख-पुकार मच गई।
राहगीरों की मदद से ई-रिक्शा को सीधा किया। कैथल के सिरसल निवासी महेंद्र के सिर व मुंह से खून बहता दिखाई दिया। लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।