फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Welcoming the bride and groom with medicinal plants

Kaithal News: औषधीय पौधों से दूल्हे और बरातियों का स्वागत

Tue, 28 Feb 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Feb 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Welcoming the bride and groom with medicinal plants

विज्ञापन
कलायत। गांव सिणंद में किसान रमेश कुमार ने बेटी मनदीप कौर के विवाह पर दूल्हे सहित बरातियों को उपहार स्वरूप औषधीय और विभिन्न प्रजातियों के पौधे भेंट कर स्वागत किया। इस विवाह से गांव रोहेड़ा निवासी दूल्हे साहिल और बराती बेहद प्रभावित नजर आए।


उन्होंने इन पौधों की पूरी तरह देखरेख करने का विश्वास दिलाया। युवा समाज सेवी दीपक सिंणद ने पिता रमेश कुमार, माता सुदेश देवी और परिवार के लोगों के समक्ष बरातियों को पौधे भेंट करने का आग्रह किया। इससे सभी ने स्वीकार किया। दीपक ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या निरंतर गंभीर होती जा रही है। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वैवाहिक समारोह में महंत शुक्राइनाथ योगी गद्दीनसीन मठ कोथ कलां हिसार, महंत त्रिवेणी नाथ डेरा हरिपुरा, हरियाणा पुलिस के जवान एवं समाज सेवी सुनील संधू बरटा, राजबीर सिंह नैन, सोहन लाल, बीरबल सिंह चहल और ग्राम सुधार युवा संगठन धनौरी के प्रधान सोनू ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed