फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weight of fertilizer bag reduced, farmer angry

Kaithal News: खाद के बैग का घटा वजन, किसान नाराज

Fri, 12 Jan 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Weight of fertilizer bag reduced, farmer angry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खाद के बैग का वजन घटाने पर किसानों में रोष है। खाद का प्रति एक बैग पांच किलो वजन घटकर बाजार में आने लगा है। पहले खाद का प्रति बैग 50 किलो का होता था, जो अब 45 किलो का आने लगा है।

नाराज किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार ने प्रति बैग में से खाद तो कम कर दिया, लेकिन रुपये पूरे 50 किलो खाद के किसानों से वसूले जा रहे हैं। 50 व 45 किलो के बैग के पैसे 266 ही लिए जा रहे हैं, यदि खाद कम हुआ है तो उसके पैसे भी उसकी के अनुसार कम होने चाहिए।
विज्ञापन


किसानों ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे में किसान की आय कैसे दोगुनी होगी। इससे तो किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों को प्रति बैग 60 रुपये का नुकसान है। किसानों का आरोप है कि 50 किलो वजन के बैग में पहले 46 प्रतिशत नाइट्रोजन की मात्रा होती थी, जो अब 45 किलो के बैग में नौ प्रतिशत घटकर 37 प्रतिशत नाइट्रोजन आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि ऐसा करके सरकार खाद डीलरों का कमीशन बढ़ाने का काम कर रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है। किसानों का कहना है कि यूरिया खाद का बैग पूरे 50 किलो का मिलना चाहिए, ताकि किसानों का काम आसान हो जाए।

खाद कम करके किसानों की आय कैसे होगी दोगुनी ः किसान नरेंद्र माघो माजरी ने कहा कि सरकार एक तरफ तो आय दोगुनी करने की बात कर रही है। दूसरी तरफ जो किसानों को शुरू से मिल रहा है, वह भी सरकार किसानों से कसौटा जा रहा है। ऐसे में किसानों की आय कैसे दोगुनी की उम्मीद की जा सकती है। सरकार ने पहले खाद पांच किलो से घटाकर 45 किलो किया, अब उसमें से भी पांच किलो घटाकर 40 कर दिया। ऐसे करने स नाराज किसान सरकार की इस नीति का पुरजोर विरोध करेंगे।
खाद का घटाया वजन तो दाम भी कम करे सरकार

किसान मंजीत करोड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने यूरिया खाद के बैग का वजन 50 किलो से घटाकर 45 कर दिया है। किसानों से 45 किलो खाद के भी 266 रुपये वसूले जाते हैं और 45 किलो के भी 270 रुपये लिये जा रहे है। किसानों को प्रति बैग 59 रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है। सरकार को चाहिए कि बैग से खाद कम हुआ है, तो उसके दाम भी कम करे।


खाद में किसानों को झेलना पड़ रहा आर्थिक नुकसान

किसान महाबीर चहल नरड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसान विरोधी रही है। खाद के बैग से वजन कम करके भी पूंजीपतियों को भी लाभ पहुंचाया जा रहा है। खाद का दाम 50 किलो का ही किसानों से वसूला जा रहा है और खाद 45 किलो दिया जा रहा है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि वह खाद के दाम भी कम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed