{"_id":"67eee4900ec216f9c70b58fa","slug":"wedding-material-burnt-in-fire-kaithal-news-c-18-1-knl1004-616558-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आग लगने से शादी में मिला सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आग लगने से शादी में मिला सामान जला
Fri, 04 Apr 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की क्योड़क बस्ती में बुधवार रात के समय शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। हादसे में मकान और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया, लेकिन परिवार के लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया है। परिवार के एक युवक की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। युवक को जो सामान शादी में मिला था, उसे अभी तक कमरे में भी नहीं रखा गया था। वह भी सारा सामान जल गया।
इस आग के कारण करीब सात लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि परिवार व आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर
ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
पीड़ित परिवार के सदस्य अनूप ने बताया कि वे तीन भाई हैं। सभी मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर में केवल महिलाएं और बच्चे थे। इस दौरान अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार ने बाहर निकलकर आग से अपना बचाव किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग के कारण बेड, टीवी, अलमारी, कूलर, फ्रिज व पंखे सब जल गए। यहां तक कि पहनने के कपड़े व सोने के लिए चारपाई तक भी नहीं बच पाई। घर की मालकिन रोते हुए आग लगने का कारण बता रही थी कि अचानक बेसुध हो गई। उसके भाई की शादी कुछ दिन पहले हुई थी। शादी में मिला सामान भी जल गया।
दमकल केंद्र अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गई थी। जब तक आग पर काबू पाया, तब तक सामान जल चुका था। उन्होंने बताया कि लाखों रुपये का सामान जलने की आशंका है।