{"_id":"61f98a3a7c3dc567215998e8","slug":"weather-will-change-till-february-5-kaithal-news-knl976952121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फरवरी तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच फरवरी तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। चार दिन की राहत के बाद मंगलवार को सुबह फिर घने कोहरे ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित की। सुबह कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोकी और लोग ठंड बढ़ने के कारण ठिठुरते नजर आए। कोहरा एक तरह से ओस की बूंदों के रूप में बरसा। सड़कों पर खड़े पेड़ों से दोपहर तक पानी टपकता रहा। शाम को भी घना कोहरा होने से लोगों को घर तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पांच फरवरी तक गरज, चमक के साथ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच से 10 डिग्री तक रहने की संभावना है। पिछले सप्ताह दिन में धूप खिलने और तापमान में भी बढ़ोतरी से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की थी। सोमवार रात को छाई धुंध मंगलवार दोपहर तक बनी रही। दृश्यता कम होने से हाईवे पर वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। इस दौरान वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को बार-बार गाड़ियों को रोक कर शीशा साफ करना पड़ा। दोपहर में हल्की धूप निकली। इसके बाद कोहरा हटा लेकिन हवा चलने से ठंड का अहसास हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि पांच फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए किसान गेहूं और सरसों की फसल में सिंचाई और स्प्रे का काम रोक दें। निकासी की व्यवस्था रखें। ज्यादा समय तक पानी भरा रहने से फसल को नुकसान हो सकता है।