{"_id":"61ba43a4ee395055e61f8222","slug":"weather-mercury-falling-continuously-doctors-advised-to-be-health-conscious-kaithal-news-knl928808184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : लगातार गिर रहा पारा, डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : लगातार गिर रहा पारा, डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह
Weather: mercury falling continuously, doctors advised to be health conscious
- फोटो : Kaithal
Link Copied
कैथल। सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पारा भी गिरने लगा है। धीरे-धीरे चलती शीतलहर भी लोगों को सर्दी का अहसास कराने लगी है। सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपने लगे हैं।
विज्ञापन
शीतलहर के चलते ठंड बढ़ने लग गई है। बुधवार को दिन में धूप निकलने से जहां तापमान सामान्य रहा, वहीं दिन ढलने के साथ तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी सप्ताह तक तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा और मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह की शुरुआत भले ही ठंडक भरी हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकली जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि शाम ढलने के साथ एक बार फिर मौसम सर्द होने लगा। इस बीच अधिकतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा 24 डिग्री से गिरकर 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार पारा गिरने से डॉक्टर भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी समय में रात को सर्दी बढ़ेगी। जो गेहूं की फसलों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।