फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ensure the lifting of paddy at the earliest: Deputy Commissioner

धान का जल्द से जल्द करवाएं उठान : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ensure the lifting of paddy at the earliest: Deputy Commissioner
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि जिले की अनाज मंडियों में खरीदे गए धान का जल्द से जल्द उठान करवाया जाए। सभी खरीद एजेंसी अधिकारी इस काम में तेजी लाएं। ट्रांसपोर्टर्स, मिलर्स व खरीद एजेंसी अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए उठान कार्य को गंभीरता से पूरा करवाएं। साथ ही धान बेचने में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के धान की सुचारू रूप से खरीद हो, उन्हें समय पर भुगतान मिले। साथ ही उठान में तेजी लाई जाए। डीसी अपराजिता ने लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में धान खरीद कार्य की समीक्षा की। बैठक में जिले के तीनों एसडीएम, सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारी, ट्रांसपोटर्स, मिलर्स सहित आढ़तियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डीसी ने सभी पक्षों से एक-एक करके खरीद कार्य के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यत: ट्रांसपोटर्स, मिलर्स व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में खरीद के बाद जो धान पड़ा हुआ है, उसे तुरंत प्रभाव से उठवाया जाए। मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहे हैं, इसलिए इस कार्य को गंभीरता से पूरा करवाया जाए। आपसी तालमेल से इस कार्य में तेजी लाई जा सकती है। यदि किसी भी पक्ष को किसी तरह की परेशानी आ रही है तो उनके संज्ञान में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
खरीद एजेंसियों के अधिकारी मंडियों में रहकर आपसी तालमेल बनवाते हुए उठान प्रक्रिया को पूरा करवाएं। उठान कार्य में तेजी के लिए जरूरत अनुसार लेबर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में जो भी खरीदा गया स्टॉक है, जब तक उसका उठान न हो। उस स्टॉक को इस तरह से व्यवस्थित किया जाए कि बारिश की स्थिति में नुकसान न हो। साथ ही खुले में रखे धान के कट्टों को कवर करवाएं। इसके लिए आवश्यक तौर पर तिरपाल की व्यवस्था रखें। इस कार्य में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

----------
डीसी ने कहा कि धान खरीद में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। साथ ही बारिश आदि की स्थिति में धान खराब न हो। सभी संबंधित पक्ष इस संबंध में अपनी तैयारी पूरी रखें। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएफएससी वीरेंद्र कुमार ने डीसी को खरीद प्रक्रिया की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक छह लाख 48 हजार एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से चार लाख 93 हजार एमटी धान का उठान हो चुका है। जिले में करीब 77 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed