फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only 76 BS-6 buses at the depot; passengers on long-distance routes face inconvenience.

Kaithal News: डिपो में बीएस-6 की महज 76 बसें, लंबे रूटों पर यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Only 76 BS-6 buses at the depot; passengers on long-distance routes face inconvenience.
बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : Archive
कैथल। कैथल रोडवेज डिपो में नई बसों की कमी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। डिपो में इस समय बीएस-6 मानक की महज 76 बसें हैं। ऐसे में हिसार, दिल्ली, गुरुग्राम, हरिद्वार और चंडीगढ़ सहित लंबे रूटों पर बसें यात्रियों की संख्या अनुसार कम हैं।
विज्ञापन

पुरानी बसों के एनसीआर में प्रवेश पर पाबंदी होने के कारण यह दिक्कत आ रही है। कई बार घंटों तक रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ता है। डिपो को व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 50 नई बसों की जरूरत है।
विज्ञापन

कैथल डिपो में निर्धारित जरूरत के अनुसार 250 बसों का बेड़ा होना चाहिए लेकिन वर्तमान में महज 148 बसें उपलब्ध हैं। इस हिसाब से डिपो में 102 बसों की कमी बनी हुई है। इनमें भी बड़ी संख्या में आठ से 10 साल पुरानी 72 बसें शामिल हैं। इन बसों में आए दिन तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार बसें बीच रास्ते बंद हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री राजेश, रणदीप, मनोज व सुनील कुमार का कहना है कि इन बसों में क्लच प्लेट, गियर बॉक्स और टायर सहित अन्य उपकरणों में खराबी आने की समस्या बनी रहती है। लंबी दूरी के रूटों पर बस खराब होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। कैथल डिपो की वर्तमान में प्रतिदिन करीब 14 से 18 लाख रुपये की आमदनी है। नई बसों की कमी के कारण परिवहन सेवाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है। यदि डिपो को जरूरत के अनुसार नई बसें मिलती हैं तो लंबे रूटों पर फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।

बसों के इंतजार में खड़े यात्री।  संवाद

बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed