फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Swindled five lakh rupees by promising a government job

Kaithal News: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Swindled five lakh rupees by promising a government job
कैथल। शहर में एक युवक को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि जानकार व्यक्ति ने तीन माह के भीतर सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा देकर रुपये लिए थे लेकिन करीब चार साल बीतने के बाद भी न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

चंदाना गेट निवासी रामनिवास ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उनकी रमेश निवासी रामनगर कैथल के साथ पहले से जान-पहचान थी। वर्ष 2022 में रमेश ने उनसे कहा कि उनका बेटा रविंद्र 10वीं पास है और बेरोजगार है। वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। इसके बदले आरोपी ने सात लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद पांच लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात तय हो गई।
विज्ञापन

कोरे कागजों पर भी करवाए हस्ताक्षर : आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनके बेटे रविंद्र की 10वीं कक्षा की मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो सहित अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके अलावा रविंद्र से कुछ कोरे कागजों पर भी हस्ताक्षर करवा लिए। भरोसा दिलाया कि पांच लाख का इंतजाम करने पर वह तीन माह के भीतर नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed