फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weather changes, fog halts traffic on highway

Kaithal News: मौसम ने बदली चाल, धुंध से हाईवे पर रेंगा यातायात

Thu, 05 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Weather changes, fog halts traffic on highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी सुबह जिले भर में घनी धुंध छाई रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बीते कुछ दिनों से खिल रही धूप के बाद लोगों को ठंड से राहत की उम्मीद थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने ठिठुरन बढ़ा दी।

सुबह के समय धुंध इतनी घनी थी कि दृश्यता बेहद कम रह गई। इसका सीधा असर यातायात पर पड़ा। नेशनल और स्टेट हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। चालकों को दिन में भी हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन


धुंध के चलते लंबी दूरी की बसें भी अपने निर्धारित समय से देरी से गंतव्य तक पहुंचीं। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार जिले में उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इन सर्द हवाओं ने सुबह और शाम के समय कनकनी और बढ़ा दी है। धूप की लुका-छिपी के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

तापमान में गिरावट ः मौसम में आए बदलाव के बाद जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। तापमान गिरने से लोग एक बार फिर भारी ऊनी कपड़े पहनते और अलाव व हीटर का सहारा लेते नजर आए।


कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि यदि हवा की गति बढ़ती है तो धुंध से कुछ राहत मिल सकती है, अन्यथा सुबह के समय यातायात और सामान्य जनजीवन पर असर बना रहेगा। वहीं कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह हल्की ठंड और धुंध गेहूं की फसल के लिए लाभकारी हो सकती है, लेकिन यदि धुंध लंबे समय तक बनी रही और पाला पड़ा तो कुछ फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed