{"_id":"68225200bc516089610d363d","slug":"weather-changed-sun-shined-all-day-after-rain-kaithal-news-c-18-1-knl1004-645226-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बदला मौसम, बारिश के बाद पूरे दिन खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बदला मौसम, बारिश के बाद पूरे दिन खिली धूप
Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम के बदलते मिजाज के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को बारिश के बाद सोमवार को दिनभर धूप खिली रही। इससे पूरे दिन उमस बनी रही।
रविवार को देर शाम जहां धूल भरी आंधी के बाद बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूरत मिली। आगामी तीन दिनों के तक मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तीन दिनों तक बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
रविवार को हुए बदलाव से मौसम में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान तक पहुंच गया था। हालांकि इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए। अभी मौसम विभाग का कहना कि 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। उत्तर पूर्वी हवाओं के बीच आसमान पर बादलों की आवाजाही भी रहेगी।
हालांकि तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं आएगी, लेकिन इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस समय खेत खाली हैं गेहूं के अवशेष जो खड़े हैं। उनमें कोई नुकसान नहीं है, लेकिन जो भीग चुके हैं, सूखने पर उनका भूसा बनाया जा सकता है। इसके साथ ही खेतों में नमी हो गई है, इसमें ढैंचा बोया जा सकता है, जो धान की रोपाई तक हो जाएगा। जिसे खेत में ही मिलाया जा सकता है। जिससे खेत की उर्वरा शक्ति को बड़ा फायदा मिलेगा। विलंबित मूंग भी बोई जा सकती है।
विज्ञापन
सवा लाख घरों में सर्वे 210 जगह मिला लार्वा
कैथल। स्वास्थ्य विभाग डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके तहत एक अप्रैल से शुरू हुआ डोर-टू-डोर सर्वे के तहत अब तक एक लाख 20 हजार घरों का सर्वे हो चुका है। इनमें से 210 जगहों पर लार्वा मिलने पर सभी संबंधित को नोटिस जारी किए गए हैं। चेतावनी में कहा गया है कि यदि दोबारा लार्वा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
जिले में पिछले साल मलेरिया का एक केस मिला था, वहीं डेंगू के 77 केस मिले थे लेकिन चिकनगुनिया का कोई भी केस नहीं मिला था। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. नीरज मंगला ने बताया कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। अभी तक कोई केस जिले में नहीं मिला है। संवाद