फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weather changed, mercury started rising again

Kaithal News: बदला मौसम, पारा िफर चढ़ने लगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, mercury started rising again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कई दिनों से मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार की सुबह मौसम में ठंडक रही वहीं दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को बदल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है।

उधर, बारिश होने से पककर तैयार हो चुकी धान की फसल को नुकसान की आशंका किसानों ने जताई है। सोमवार को सुबह से ही धूप खिल उठी, जिससे दोपहर के समय पारा भी बढ़ा और उमस भरी गर्मी का एहसास भी हुआ।
विज्ञापन


हालांकि दोपहर करीब सवा एक बजे से दो बजे तक बादल छाने से लोगों को धूप से राहत मिली लेकिन बाद में फिर से धूप निकल आई। खिली धूप से लोगों के पसीने छूट गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 व न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जिससे हल्की बारिश होने व हवा चलने की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की माने तो 20 सितंबर के बाद बारिश की संभावना नहीं है। यही हाल 25 तक रहने की संभावना जताई गई है। कुल मिलाकर बारिश न होने से धूप खिली रहने का अनुमान है। ऐसे में दोपहर में तीखी गर्मी रहेगी।


ऐसे में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बदलाव से लोग बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। उधर, अब धान की फसल पककर तैयार हो चुकी हैं और अनाज मंडियों में भी आना शुरू हो गई हैं। अब बारिश होने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed