फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weather changed again, rain brought relief

Kaithal News: फिर बदला मौसम बारिश से मिली राहत

Mon, 28 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 28 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Weather changed again, rain brought relief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रविवार दोपहर एक बार फिर जिले में मौसम ने करवट ली और शहर के कई क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश की शुरुआत दोपहर करीब 1 बजे हुई, जो 2 बजे तक जारी रही। इसके बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, हालांकि शाम तक दोबारा बारिश

नहीं हुई।

बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीवन नगर में हल्की बारिश देखी गई, जबकि पुराना शहर के इलाकों—अर्जुन नगर, माता गेट, प्रताप गेट, सीवन गेट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारिश से आमजन को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए यह मौसम फायदेमंद साबित हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी हुई है। आगामी तीन दिनों तक तेज बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि इस बारिश से धान की फसल को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, बल्कि यह फसल के लिए लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed