फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weather becomes pleasant due to rain, some relief for people

Kaithal News: बारिश से मौसम सुहावना, लोगों केे थोड़ी राहत

Sat, 03 Aug 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Weather becomes pleasant due to rain, some relief for people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। इस दौरान सुबह के समय आसमान में बादल छाए और बाद दोपहर बारिश हुई। इस दौरान करीब दो बजे करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई। वहीं, लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले पांच साल से हर वर्ष बारिश घट रही है। इस वर्ष सबसे कम बारिश हुई है। अब तक जिले में औसतन 65 एमएम बारिश ही हुई है। जबकि पिछले वर्ष इन दिनों तक गुहला-चीका में बाढ़ भी आई थी। इस सीजन में बारिश अब तक कम हुई है। इस कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। इससे पहले इस सीजन में मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान भी सही साबित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग कई बार बारिश की संभावना जता चुका है, लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल रहे थे। आसमान में बादल छा तो जाते थे, लेकिन एक घंटा बाद फिर धूप निकल रही थी। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि अब बारिश जरूर होगी। इसके बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। गर्मी से छुटकारा मिलेगा। अगर आगे और ज्यादा बारिश होती है तो एसी व कूलर से भी लोग राहत पाएंगे। वहीं, दोपहर तक 18 एमएम बारिश पूरे जिले में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से किसानों को भी फायदा होगा ः बारिश के बाद धान, कपास व ज्वार की फसल को फायदा मिलेगा। बारिश कम होने के कारण ये फसलें अच्छा फुटाव नहीं कर पा रही थी। धान की फसल में तो पानी भी रुक नहीं पा रहा था। इससे किसानों को खर्च भी अतिरिक्त बढ़ गया था। अब बारिश के बाद धान की फसल अच्छा फुटाव करेगी।

राजौंद व कलायत के क्षेत्र में बारिश न होने के कारण किसानों की फसल सूख भी गई थी। अगर आगामी दिनों में अच्छी बारिश होती है तो दोबारा से किसान धान की रोपाई भी कर पाएंगे। किसानों की परेशानी कम आएगी। किसान रामकुमार, दिनेश, प्रताप, निरंजन ने बताया कि बारिश न होने के कारण नहरों में भी पानी नहीं आ रहा है। अब नहरों में भी पानी आएगा।

इस बारिश का धान की फसल को फायदा होगा। कई दिनों से भीषण गर्मी व उमस का प्रकोप था। वर्षा से तापमान में भी गिरावट आई है। आगामी दो दिनों तक बारिश के आसार है। किसानों के लिए यह बारिश सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगी। -डाॅ. रमेश वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed