{"_id":"681fb06b66c41e676c0da2c9","slug":"we-stand-with-the-indian-army-with-morale-and-support-kaithal-news-c-18-1-knl1004-643745-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मनोबल और समर्थन के साथ भारतीय सेना के साथ हैं खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मनोबल और समर्थन के साथ भारतीय सेना के साथ हैं खड़े
Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन, कैथल। देश एक बार फिर एक अभूतपूर्व आपातकालीन स्थिति से गुजर रहा है। इस समय जब राष्ट्र की सुरक्षा और स्थिरता पर संकट मंडरा रहा है,। ऐसे में आमजन एक स्वर में संरक्षा, मनोबल, समर्थन के साथ भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। नगर निवासियों का कहना है कि उन्हें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है और वे हर परिस्थिति में इसका साथ देंगे।
हमने आपातकाल के दौर पहले भी देखे हैं, लेकिन आज की स्थिति अलग है। सेना जो कर रही है, वह सराहनीय है। हम उसके हर निर्णय में विश्वास रखते हैं। हमारी सेना हर मौके पर युद्ध के लिए सक्षम है और तैयार है। किसी भी सूरत में आतंकवादियों को छोड़ नहीं जाएगा।- जरनैल सिंह, वरिष्ठ नागरिक।
सरहद पर जवान अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और देश में सरकार व प्रशासन भी सही प्रकार से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। नागरिकों की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं। आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने के बाद पाकिस्तानियों की हौसले भी पस्त हो चुके हैं। अब वह अपनी कायराना हरकतों पर उतर आया है और नागरिकों पर हमले कर रहा है। हमारी सेना इन हमलों को सफल नहीं होने दे रही है। -इंद्रजीत मदान, समाजसेवी।
विज्ञापन
अब समय आतंकवाद के खात्मे का है। इसके लिए जो भी प्रयास सेना द्वारा किए जा रहे हैं वह सराहनीय हैं। पूरा देश हर समय सेना के साथ खड़ा है। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए हमारी सेना उनके हमले का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। हम हर मोर्चे पर तैयार हैं। अगर ज़रूरत पड़ी तो महिलाएं भी आगे आकर अपनी भूमिका निभाएंगी। -हेम लता सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष सीवन।
हमारी सेना आतंकवादियों के ठिकाने तबाह कर रही है और आतंकियों को शह देने वाले पाकिस्तान की भी कमर तोड़ रही है। यह बहुत ही सराहनीय कदम है। यह कदम अगर पहले उठाया जाता तो और भी बढ़िया रहता। सेना के जवान हर स्थिति में बॉर्डर पर डटे हुए हैं और उन्हीं के कारण आज हम अपने घरों में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। -सपना वाधवा, गृहिणी, सीवन।
पाकिस्तान आरंभ से ही कायराना हरकतें करता आया है और पहले भी इसी कारण से वह दो बार हमारी सेना से युद्ध में हारा है। अब उसे पता है कि सीधे युद्ध में वह कभी भी भारत से जीत नहीं सकता। इसी कारण से वह आतंकवाद को शह देता आ रहा है। आतंकियों को पालना आरंभ से ही पाकिस्तान की आदत रही है। जितने भी आतंकी ठिकाने हैं वह या तो पाकिस्तान में है या फिर कश्मीर के बॉर्डर के क्षेत्र में है जिन्हें पाकिस्तान ही शह देता है। पहले युद्ध विराम की खबरें आईं लेकिन बाद में पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतें फिर शुरू कर दी। -राजेश मुंजाल