फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Waterlogging in Kalayat due to continuous rain

Kaithal News: लगातार बारिश से कलायत में जलभराव

Wed, 03 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Kalayat due to continuous rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। तीन दिनों से जारी लगातार बारिश ने कलायत नगर और आसपास के गांवों में हालात बिगाड़ दिए हैं। नगर की हर गली और सड़क पानी से लबालब है। कपिल मुनि रोड, रेलवे रोड, मेन गली सहित सभी छोटी गलियां तालाब जैसी नजर आ रही हैं।

कपिल मुनि रोड पर स्थिति सबसे गंभीर है। यहां बारिश का पानी दुकानों तक घुस गया है। व्यापारी लगातार पानी निकालने में लगे हुए हैं, लेकिन हालात काबू में नहीं आ रहे। यही सड़क मंदिर तक जाती है, जिस कारण श्रद्धालुओं को भी गंदे पानी में से होकर मंदिर पहुंचना पड़ रहा है। तीन दिन से बाजार ठप है और दुकानदार बेबस बैठे हैं।
विज्ञापन


रेलवे रोड पर नालों में पानी की अधिकता से पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, गांव मटौर, खरक पांडवा, पिंजुपुरा और रामगढ़ में हजारों एकड़ खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें बर्बाद होने लगी हैं। किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बरसात ने दिल्ली–कटरा एक्सप्रेस-वे की पोल भी खोल दी है। कई स्थानों पर मिट्टी दरकने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। कलायत से दुब्बल तक मार्ग पर गहरे गड्ढे साफ दिखाई दे रहे हैं। यह एक्सप्रेस-वे फिलहाल खरक पांडवा से दिल्ली तक चालू है, लेकिन बिना ट्रैफिक दबाव के ही सड़क का टूटना निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।

यदि बारिश का क्रम ऐसे ही जारी रहा, तो आशंका है कि कलायत उपमंडल का अधिकांश क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed