फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Waterlogging due to rain, exposed systems

Kaithal News: बारिश से जलभराव, खुली व्यवस्थाओं की पोल

Sun, 08 Sep 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, exposed systems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शनिवार को तीसरे दिन भी सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश के बाद करीब दो घंटों तक सड़क पर जलभराव रहा। इससे वाहन चालकों को सफर करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, नालों व सीवरेज की सफाई नहीं होने के कारण प्रशासन की भी पोल खुल गई।

दूसरी ओर गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। बारिश के बाद लोगों ने एसी चलाना बंद कर दिया है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को सुबह आठ बजे आसमान में बादल छा गए थे। इसके बाद नौ बजे के करीब बूंदाबांदी हुई और 11 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई। दोपहर बाद तक बूंदाबांदी जारी रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग अनुसार आगामी दो दिनों तक गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को औसतन 40 एमएम बारिश हुई है। पिछले दो दिनों से जिले में बारिश हो रही है। जून व जुलाई में नाममात्र बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। पानी निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण तीन- तीन घंटों तक जलभराव हो रहा है। इससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना था कि हर बार प्रशासन की तरफ से नालों व सीवरेज की सफाई पर लाखों रुपये कागजों में खर्च दिखाएं जाते हैं, जबकि धरातल पर कोई सफाई का कार्य नहीं होता है।

शनिवार को अंबाला रोड, करनाल रोड, जींद रोड, छात्रावास रोड, पिहोवा चौक, भगत सिंह चौक पर सड़कों के आसपास पानी खड़ा रहा। जिस कारण दिनभर शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही। शक्ति नगर, हरिनगर, डीएवी कॉलोनी, हरसौला बस्ती में भी पानी निकासी व्यवस्था ठप रही है।


आगामी दो दिनों तक बारिश के आसार है। गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं पछेती धान की किस्म के लिए बारिश फायदेमंद रहेगी। -रमेश चंद, समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed