{"_id":"60d642938ebc3e32c93ce999","slug":"water-not-reaching-the-canal-could-be-a-drinking-water-crisis-kaithal-news-knl74406295","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा ब्रांच नहर में नहीं पहुंचा पानी, विभाग के पास मात्र छह दिन का पानी शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा ब्रांच नहर में नहीं पहुंचा पानी, विभाग के पास मात्र छह दिन का पानी शेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार फिर से नहर में पानी न आने के कारण शहर में पेयजल की कमी हो सकती है। इसे देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल की कटौती शुरू कर दी है। रविवार से शहर में एक दिन छोड़कर नहरी पानी की आपूर्ति होगी। ऐसे में शहरवासियों को पानी का सावधानी से प्रयोग करना होगा, अन्यथा गंभीर समस्या हो सकती है।
शहर की 70 प्रतिशत के करीब आबादी नहरी पानी पर निर्भर है। पिछले माह मई के अंतिम सप्ताह में नहर में पानी आया था। हालांकि गर्मियों में मौसम में 24 दिन तक नहर में पानी आना होता है, लेकिन इस बार निर्धारित समय से ज्यादा कई दिन हो चुके हैं, जिस कारण विभाग के टैंकों में पानी की कमी हो रही है। शहर में 133 एमएलडी रोजाना पानी की लागत है। 155 लीटर पानी प्रति व्यक्ति विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। अगर विभाग रूटीन में पानी देगा तो शहरवासियों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ेगा। विभाग के अनुसार सिरसा ब्रांच नहर में समय पर नहरी पानी नहीं आने के कारण जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर में एक दिन छोड़कर दूसरे दिन नहरी पानी की सप्लाई शुरू करने का निर्णय लिया है। एक दिन नहरी पानी की सप्लाई बंद रहेगी और दूसरे दिन पानी आएगा। फिलहाल पेयजल आपूर्ति के लिए छह दिन का स्टाक है और 12 दिन तक शहर में इसी पानी से काम चलाना होगा। उम्मीद है कि इस बीच नहर में पानी आ जाएगा। विभाग के एसडीई सतपाल रोज ने बताया कि 27 जून से 8 जुलाई तक यही प्रक्रिया रहने की संभावना है। ऐसे में शहरवासी ज्यादा से ज्यादा पानी की बचत करें। नहर में पानी आ जाता है, तो सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।