फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   water louging kaithal, rain kaithal, home kaithal,

जलजमाव ने लोगों को घरों में किया कैद

Sun, 19 Jun 2016 12:23 AM IST
beauro kaithal
beauro kaithal Updated Sun, 19 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
water louging kaithal, rain kaithal, home kaithal,
जलजमाव ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा के कलायत में शनिवार दोपहर हुई थोड़ी सी बारिश से नगर में चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। पानी की निकासी का पुख्ता प्रबंध न होने के कारण जलजमाव ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। देर शाम तक गलियों में पानी लबालब भरा था और लोग अपने घरों व दुकानों से पानी निकालने में लगे हुए थे।
विज्ञापन



बारिश का पानी दुकानों व घरों में घुस गया जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। हालात से दुखी लोग अपने प्रतिष्ठानों से पानी निकालते प्रशासन को कोस रहे थे। जोगेंद्र, राजेश, धनराज आदी का कहना था कि पालिका प्रशासन ने पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किए हैं। पूरे नगर का पानी रेलवे रोड को जोड़ने वाली मेन गली में भर जाता है, जो रेलवे रोड के नालों के पानी को भी रोक देता है जिसके कारण से दुकानें व मकान गंदे पानी से लबालब भर जाते हैं। पवन राणा का कहना था कि नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है तथा अवरुद्ध नालों के कारण पानी उन लोगों की दुकानों व मकानों में घुस जाता है।
विज्ञापन


लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि जिला प्रशासन बरसात का सीजन शुरू होने से पहले बाढ़ राहत कार्यों की जांच के लिए केवल एक बार चक्कर लगा कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर लेता है। कलायत में पानी की निकासी के लिए न तो जिला प्रशासन संवेदनशील है तथा न ही स्थानीय प्रशासन को कोई चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजेंद्र कुमार, धनराज गर्ग, रुल्दू राम आदि का कहना है कि नगरपालिका अपने कार्यालय के साथ लगती गंदगी से लबालब भरी गली को ही लेकर संजीदा नही तो नगर के हाल की उनसे क्या उम्मीद। लोगों का कहना है नगर में सफाई को लेकर नगरपालिका पूरी तरह से पंगु नजर आ रही है। नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारु रखना नपा की जिम्मेदारी है जिसमें नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह से फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed