{"_id":"576598b44f1c1b1d5211b653","slug":"water-louging-kaithal-rain-kaithal-home-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलजमाव ने लोगों को घरों में किया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलजमाव ने लोगों को घरों में किया कैद
beauro kaithal
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
जलजमाव ने लोगों को घरों में कैद कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कलायत में शनिवार दोपहर हुई थोड़ी सी बारिश से नगर में चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। पानी की निकासी का पुख्ता प्रबंध न होने के कारण जलजमाव ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। देर शाम तक गलियों में पानी लबालब भरा था और लोग अपने घरों व दुकानों से पानी निकालने में लगे हुए थे।
बारिश का पानी दुकानों व घरों में घुस गया जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। हालात से दुखी लोग अपने प्रतिष्ठानों से पानी निकालते प्रशासन को कोस रहे थे। जोगेंद्र, राजेश, धनराज आदी का कहना था कि पालिका प्रशासन ने पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किए हैं। पूरे नगर का पानी रेलवे रोड को जोड़ने वाली मेन गली में भर जाता है, जो रेलवे रोड के नालों के पानी को भी रोक देता है जिसके कारण से दुकानें व मकान गंदे पानी से लबालब भर जाते हैं। पवन राणा का कहना था कि नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है तथा अवरुद्ध नालों के कारण पानी उन लोगों की दुकानों व मकानों में घुस जाता है।
लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि जिला प्रशासन बरसात का सीजन शुरू होने से पहले बाढ़ राहत कार्यों की जांच के लिए केवल एक बार चक्कर लगा कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर लेता है। कलायत में पानी की निकासी के लिए न तो जिला प्रशासन संवेदनशील है तथा न ही स्थानीय प्रशासन को कोई चिंता है।
विज्ञापन
राजेंद्र कुमार, धनराज गर्ग, रुल्दू राम आदि का कहना है कि नगरपालिका अपने कार्यालय के साथ लगती गंदगी से लबालब भरी गली को ही लेकर संजीदा नही तो नगर के हाल की उनसे क्या उम्मीद। लोगों का कहना है नगर में सफाई को लेकर नगरपालिका पूरी तरह से पंगु नजर आ रही है। नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारु रखना नपा की जिम्मेदारी है जिसमें नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह से फेल है।