फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   water level increased in Gagger, flood worries occured

खतरे के निशान से 15 फुट नीचे घग्गर

Mon, 13 Jul 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Mon, 13 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। पहाड़ों सहित मैदानी इलाकों में लगातार बरसात के कारण घग्गर का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है। लेकिन यदि बारिश ऐसे ही जारी रहती है तो जलस्तर बढ़ेगा। अब 11 फुट तक जलस्तर है। जबकि खतरे का निशान करीब 26 फुट पर है।
विज्ञापन


 उधर, हर चार साल बाद बाढ़ का कारण बनने वाली घग्गर को लेकर सिंचाई विभाग सहित प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। इसके आस-पास के इलाकों में किसानों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन


घग्गर के आसपास 33 गांव
जिले के 33 गांव ऐसे हैं, जो घग्गर के आस-पास हैं। इन गांवों में वैसे तो बरसात के चलते हर साल खतरा बना रहता है। हर चार साल बाद यहां बाढ़ से हालात खराब हो जाते हैं। जब भी घग्गर का जलस्तर 16 फुट से ऊपर चढ़ता है तो इन क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। नदी का पानी कई जगहों से किनारों को छूता हुआ खेतों व घरों तक जा पहुंचता है। आधिकारिक तौर पर 26 फुट जलस्तर को खतरनाक माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर पर प्रशासन की नजर
बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए नदी पर लोगों व किसानों का तांता लगा है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए है। नदी के आसपास रहने वाले किसानों ने अपने सामान व पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना भी शुरू कर दिया है।

गुहला के एसडीएम गुहला बीर सिंह कालीरमन ने कहा कि फिलहाल गुहला में बाढ़ का खतरा नहीं है। परंतु फिर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कालीरमन ने बताया कि बाढ़ कंट्रोल कार्यालय 24 घंटे पानी के बढ़ने की निगरानी रख रहा है।


 पल-पल की खबर उच्च अधिकारियों को पहुंचाई जा रही है। यदि यहां बाढ़ जैसे हालात बनते दिखाई दिए तो प्रशासन किसानों व आम लोगों को समय रहते न केवल सूचित कर देगा। साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed