{"_id":"6a876007a3d7d817de0daeea","slug":"water-level-in-ghaggar-river-rises-above-15-feet-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154030-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घग्गर नदी में 15 फीट के ऊपर पहुंचा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घग्गर नदी में 15 फीट के ऊपर पहुंचा जलस्तर
Fri, 21 Aug 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
घग्गर नदी में वीरवार शाम को 4 बजे जलस्तर।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गुहला क्षेत्र से निकलने वाली घग्गर नदी का जलस्तर शाम 4 बजे तक 15 फीट को पार कर गया। बुधवार को शाम 4 बजे यह 10.3 फीट था। हालांकि अब भी यह खतरे के निशान 23 फीट से कम है।
जलस्तर बढ़ते ही सिंचाई विभाग व गुहला प्रशासन अलर्ट हो गया है और अब हर घंटे जलस्तर नापा जा रहा है। वर्ष 2023 में भी घग्गर नदी का पानी गुहला क्षेत्र में तबाही मचा चुका है। उस समय क्षेत्र के 100 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे और क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों में बारिश के चलते टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से घग्गर में भी जलस्तर बढ़ा है।
-- -- -- --
घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन पहाड़ों में अब बारिश नहीं हो रही है। उम्मीद है कल तक इसमें गिरावट आए क्योंकि सहायक नदियों में भी जलस्तर घट रहा है।
विज्ञापन
- अजमेर सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग, गुहला