{"_id":"61953ab6063bdf5da054738f","slug":"water-entered-the-houses-due-to-non-drainage-of-dirty-water-kaithal-news-knl89919172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी न होने से घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Water entered the houses due to non-drainage of dirty water
- फोटो : Kaithal
Link Copied
गांव कसान में गंदे पानी की निकासी ठप है। निकासी न होने के चलते गांव की गलियों व सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है। इस सड़क का एक हिस्सा पूरी एक तालाब का रूप ले चुका है। ग्रामीणों के साथ साथ आसपास के गांव के लोगों को भी इसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक कई बार सड़क पर जमा इस गंदे पानी से गुजरते समय गिरने से चोटिल भी हो चुके हैं। इस मार्ग से पैदल गुजरने वाले लोगों का तो ओर भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
ग्रामीण राजेंद्र कुमार, धर्मपाल, दिलबाग सरपंच, सुभाष नंबरदार, रामफल, अमित कुमार, लाभ सिंह, फूल कुमार व बलकार ने बताया कि सडक़ पर भरे गंदे पानी के चलते राहगीरों को यहां से गुजरना दुर्भर हो रहा है। सड़क पर जमा पानी हर समय बदबू तो मारता ही है साथ ही यहां से गुजरने वाले वाहनों के चलते यह गंदा पानी घरों में घुस आता है, जिसके चलते सडक़ के किनारे बने घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में तो यहां पर ओर भी बुरा हाल हो जाता है। पानी में सडक़ पर बने गड्ढे भी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। जिस कारण से वाहन चालक निकलते समय चोटिल हो जाते हैं। बारिश होने के बाद सड़क व गलियों में जमा पानी महीनों तक नहीं साफ होता। कीचड़ में लोग बेहाल रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह समस्या से संबंधित कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान कराया जाए। लोगों ने कहा कि डीसी प्रदीप दहिया गांवों में समस्याओं का समाधान करवा चुके हैं। उनकी मांग है कि डीसी उनके गांव की फरियाद भी सुन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।