{"_id":"681a672c54acdc93dd04c0f6","slug":"water-crisis-may-worsen-with-increasing-heat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-640503-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गर्मी बढ़ने के साथ गहरा सकता है जल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गर्मी बढ़ने के साथ गहरा सकता है जल का संकट
Wed, 07 May 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 07 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गर्मी के साथ अब शहर वासियों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पंजाब की ओर से पानी रोके जाने के फैसले के बाद अब शहर में जलापूर्ति के लिए 10 मई के बाद सिरसा ब्रांच नहर में पानी आएगा। इस समय प्यौदा रोड पर बने वाटर टैंक में लगभग 140 करोड़ लीटर तो मानस रोड पर बने टैंक में करीब 80 करोड़ लीटर पानी बचा है।
जिले में प्रतिदिन 33 करोड़ लीटर पानी की खपत है। प्यौदा और मानस रोड पर बने वाटर स्टोरेज टैंकों से शहर के लोगों को यह जलापूर्ति की जाती है। दूसरी ओर पानी कम होने के कारण इस समय सिरसा ब्रांच नहर में पानी की कमी है। पहले की अपेक्षा आधा पानी भी नहीं आ रहा है।
पेयजल स्टोरेज टैंकों की क्षमता 10 हजार 817 लाख लीटर ः कैथल जिले में जनस्वास्थ्य विभाग के पेयजल स्टोरेज टैंकों की क्षमता 10 हजार 817 लाख लीटर है। इसमें से प्रतिदिन शहर को 303 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। सिरसा ब्रांच नहर में पानी आने का समय 32 दिन तक का है। यदि समय पर नहर में पानी नहीं आया तो शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सिरसा ब्रांच नहर में इससे पहले आठ अप्रैल को पानी आना बंद हो गया था। तब से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन
फिलहाल 11 मई तक के लिए पर्याप्त पानी का भंडारण है। नहर में पानी आने में एक-दो दिन की देरी हुई तो विभाग की टंकियों पर ट्यूबवेल लगा दिए गए हैं। वहां से पानी की आपूर्ति की जाएगी। अभी तक शहर में जलापूर्ति सुचारू है। -गोपाल वैद, एसडीई जनस्वास्थ्य विभाग