{"_id":"6824f338bbe36e30cb005539","slug":"water-cooler-is-not-working-and-toilet-is-also-in-bad-condition-in-tau-devi-lal-park-kaithal-news-c-18-1-knl1004-647012-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ताऊ देवीलाल पार्क में वाटर कूलर खराब और शौचालय भी बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ताऊ देवीलाल पार्क में वाटर कूलर खराब और शौचालय भी बदहाल
Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। ताऊ देवीलाल पार्क चीका में कई साल पहले नगरपालिका की ओर से लगवाया गया कूलर बदहाल पड़ा हैं। इससे स्थानीय लोगों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों व राहगीरों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई बार लोगों ने मरम्मत की मांग भी की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पार्क में पीने के पानी की समस्या के साथ पार्क का शौचालय भी गंदगी से अटा पड़ा है। इसके लिए जिम्मेदार अफसरों की उदासीनता के चलते लोगों में रोष है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह वाटर कूलर एक वर्ष से अधिक समय से खराब ही पड़ा है। इस बीच गर्मी भी तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते लोगों को पानी की आवश्यकता भी ज्यादा है, लेकिन वाटर कूलर की बदहाली से स्थानीय लोगों को ठंडा पानी नसीब नहीं हो पा रहा है।
पूर्व पार्षद बलकार सिंह बल्लू, भाना राम, यशपाल गर्ग, महेंद्र सिंह, रामकुमार, मांगेराम व रमेश ने बताया कि गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर काफी उपयोगी है, लेकिन नगरपालिका अफसरी की उदासीनता से लोग परेशान हैं। इसी तरह की समस्या छोटी मंडी, सिनेमा रोड गोल मार्केट में भी है। यहां भी वाटर कूलर न होने से लोगों को परेशानी हो रही है ।
विज्ञापन
पार्क में दोपहर को समय बिताने वाले लोगों को बाहर से पानी भर कर लाना पड़ता है। नगरपालिका प्रशासन को चाहिए कि सभी के लिए वह ठंडा पानी उपलब्ध कराए। इसके लिए पार्क में लगे वाटर कूलर को सही कराया जाए। इससे लोगों को राहत मिलेगी। -राकेश
उर्फ बोबी
हम महिलाएं शाम को पार्क में भ्रमण करने आती हैं। एक वर्ष से पानी की बोतल साथ लेकर आना पड़ रहा है। पार्क में पानी की व्यवस्था नहीं होने से सभी को परेशानी हो रही है। शौचालय में भी सफाई नहीं है, जिस कारण महिलाएं व पुरुष को शौच करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। -अंगूरी देवी
वाटर कूलर खराब हैं, यह हमारे संज्ञान में है। नया वाटर कूलर खरीद लिया गया है। जल्द ही वहां कर्मचारियों को भेजकर नया वाटर कूलर रखवा दिया जाएगा। जिससे गर्मी के मौसम में लोगो को ठंडा पानी मिल सके। - जितेंद्र शर्मा, नगर पालिका सचिव