{"_id":"6568dbbe85fbd295a108d4a4","slug":"was-worried-due-to-fear-of-giving-wrong-report-kaithal-news-c-18-1-knl1004-274432-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गलत रिपोर्ट देने का भय दिखा कर रहा था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गलत रिपोर्ट देने का भय दिखा कर रहा था परेशान
Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से की गई कार्रवाई में एक लाख रुपये के साथ गिरफ्तार आरोपी सहकारी समिति का इंस्पेक्टर रिश्वत के लिए तीन माह से दबाव बना रहा था। साथ ही गलत ऑडिट रिपोर्ट भेजने की धमकी दे रहा था। इससे तंग आकर ही शिकायतकर्ता ने उसे रंगे हाथ पकड़वाने की योजना बनाई और एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी।
शिकायतकर्ता तितरम पैक्स प्रबंधक अमृत लाल ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर की ओर से रिश्वत के लिए उस पर तीन माह से दबाव दिया जा रहा था। इसके चलते वह काफी परेशान हो गया था।
बता दें कि सरकार की तरफ से जिले में हर खंड पर गांवों में बने पैक्सों में कार्यरत प्रबंधक और अन्य कर्मियों सहित इसके कार्य को लेकर सहकारी समिति इंस्पेक्टर लगाएं गए हैं। इसके तहत ही खंड स्तर पर इनकी तैनाती की गई है। पैक्सों में हो रहे कार्याें की जानकारी सरकार को देने के उद्देश्य से वे रिपोर्ट बनाते हैं, परंतु तितरम गांव में कार्यरत प्रबंधक अमृत लाल को उसकी व उसके पैक्स की गलत रिपोर्ट देने का भय आरोपी ने दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद ही उसे मजबूरन एक लाख रुपये की रिश्वत देने के लिए तैयार होना पड़ा था। एंटी करप्शन ब्यूरो प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि अब आरोपी रोशन लाल को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय में पेश करने के बाद उसके रिमांड की मांग की जाएगी।